Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

RJD सांसद संजय यादव को वॉट्सऐप कॉल कर शख्स ने मांगी ₹20 करोड़ की रंगदारी, केस दर्ज

short by रघुवर झा / on Sunday, 19 January, 2025
बिहार से आरजेडी के राज्यसभा सांसद संजय यादव को वॉट्सऐप कॉल कर एक शख्स ने ₹20 करोड़ की रंगदारी की मांग की है। बकौल रिपोर्ट, शख्स ने रुपए नहीं देने पर सांसद को बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी है। सांसद की शिकायत पर पटना के सचिवालय थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।