Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

नेपाल में पूर्व पीएम देउबा और उनकी पत्नी को प्रदर्शनकारियों ने पीट-पीटकर कर दिया लहूलुहान

short by Monika sharma / on Tuesday, 9 September, 2025
नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा और उनकी पत्नी व विदेश मंत्री आरज़ू राणा देउबा पर मंगलवार को प्रदर्शनकारियों ने काठमांडू में उनके आवास में घुसकर हमला कर दिया और दोनों को पीटा। घटना का वीडियो सामने आया है जिसमें देउबा को लहूलुहान हालत में देखा जा सकता है। बकौल रिपोर्ट्स, अधिकारियों ने बाद में दोनों को बचा लिया।