फूड पॉइज़निंग के चलते इज़रायल के PM नेतन्याहू की आंतों में आई सूजन, घर पर ही करा रहे इलाज
इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की तबीयत बिगड़ गई है और वह फिलहाल घर पर अपना इलाज करवा रहे हैं। नेतन्याहू के कार्यालय के मुताबिक, फूड पॉइज़निंग के चलते नेतन्याहू की आंतों में सूजन आ गई है। डॉक्टरों ने बताया कि डिहाइड्रेशन की वजह से फिलहाल उन्हें तरल पदार्थ दिए जा रहे हैं और उनकी हालत बेहतर है।
read more at इंडिया टीवी


