दुर्लभ धूमकेतु की भारत से ली गईं तस्वीरें आईं सामने, आखिरी बार 80,000 साल पहले आया था नज़र
दुनियाभर में नज़र आ रहे दुर्लभ धूमकेतु C/2023 A3 की भारत में अलग-अलग जगहों से ली गईं तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं। ये तस्वीरें अलग-अलग लोगों द्वारा हानले (लद्दाख), बेंगलुरु, तमिलनाडु और हैदराबाद से खींची गई हैं। माना जाता है कि यह धूमकेतु 80,000 वर्षों पहले नज़र आया था। वहीं, इस धूमकेतु का पता पिछले साल चला था।


