बहू के पहनावे से तंग आकर हरियाणा में सास-ससुर ने खाया ज़हर, दोनों की हुई मौत
पानीपत (हरियाणा) में कथित तौर पर बहू के पहनावे और मारपीट से तंग सास-ससुर ने ज़हर खाकर आत्महत्या कर ली है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बहू पब-बार जाने, रील बनाने की शौकीन थी और उसके गांव में छोटे कपड़े पहनकर निकलने पर जब सास-ससुर उसे टोकते तो वह झगड़ती थी। मामले में बहू और उसके परिवार पर केस दर्ज हुआ है।
read more at Zee News


