उपभोक्ता को हरियाणा में मिला ₹355 करोड़ का बिजली बिल, गिनाए अलग-अलग चार्ज
सोनीपत (हरियाणा) के उमेदगढ़ गांव के एक उपभोक्ता को बिजली विभाग ने ₹355 करोड़ का बिजली बिल भेजा है। बकौल उपभोक्ता, 25-दिन के बिल में ₹199.49 करोड़ एनर्जी चार्ज, ₹14.09 करोड़ फ्यूल सरचार्ज एडजस्टमेंट, ₹134.99 करोड़ पीएलई चार्ज, ₹33,904 फिक्स चार्ज आदि लगाए गए हैं। इससे पहले बसंत विहार के एक घरेलू उपभोक्ता को ₹78.16 लाख बिजली बिल मिला था।
read more at ABP न्यूज़


