पाक के खिलाफ टेस्ट में जीतने पर बांग्लादेशी टीम को सरकार ने दिए 3 करोड़ टका
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज़ जीतने पर अपनी टीम को 3.2 करोड़ बांग्लादेशी टका (करीब ₹2.25 करोड़) का इनाम दिया है। टीम की ओर से बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष फारूक अहमद ने यह इनाम स्वीकार किया। वहीं, इसका एक हिस्सा बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दान किया जाएगा।
read more at हिन्दुस्तान


