आंध्र व तेलंगाना जाएंगे केंद्रीय मंत्री शिवराज, बाढ़ प्रभावित इलाकों का करेंगे दौरा
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। इसे लेकर चौहान ने कहा, "आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा सहित अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर वहां भाइयों-बहनों और किसानों से चर्चा करूंगा। साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हुई क्षति के आकलन के लिए विजयवाड़ा में अधिकारियों के साथ बैठक करूंगा।"
read more at इंडिया टीवी


