अभद्र टिप्पणी के बाद 20 लाख लोगों ने रणवीर अलाहबादिया का चैनल किया अनसब्सक्राइब
'रिपब्लिक' के मुताबिक, 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' पर यूट्यूबर रणवीर अलाहबादिया के माता-पिता के सेक्स से जुड़े जोक पर विवाद के बीच 20 लाख से अधिक लोगों ने उनका यूट्यूब चैनल अनसब्सक्राइब कर दिया है। दरअसल, 31 जनवरी को रणवीर के यूट्यूब चैनल बीयरबाइसेप्स के 1.05 करोड़ सब्सक्राइबर्स थे लेकिन 10 फरवरी को यह संख्या घटकर 82 लाख रह गई है।
read more at Republic World


