Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

'मुंह पर इतना जूता मारेंगे', बिहार के सरकारी अस्पताल में महिला मरीज़ पर चिल्लाता दिखा डॉक्टर

short by अपर्णा / on Monday, 4 August, 2025
कटिहार (बिहार) के सदर अस्पताल का वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ है जिसमें एक डॉक्टर महिला मरीज़ को फटकारता दिख रहा है। डॉक्टर कहता है, "चुप रहो, वरना मुंह पर इतना जूता मारेंगे।" डॉक्टर ने महिला व उसके पति को थाने भेजने की धमकी भी दी। महिला ने डॉक्टर पर सही तरीके से इलाज नहीं करने का आरोप लगाया था।