वारी एनर्जीज़ का IPO अंतिम दिन 76 गुना हुआ सब्सक्राइब, 28 अक्टूबर को होगी लिस्टिंग
वारी एनर्जीज़ लिमिटेड का आईपीओ अंतिम दिन 76.34 गुना सब्सक्राइब हुआ है। कंपनी ने आईपीओ के ज़रिए ₹4,321.44 करोड़ जुटाने के लिए प्रति शेयर ₹1427-₹1503 का प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी को कुल 160.91 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिली हैं जबकि ऑफर पर 2.10 करोड़ शेयर थे। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 28 अक्टूबर को बीएसई-एनएसई पर होगी।
read more at Moneycontrol हिन्दी


