Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

त्रावणकोर में दलित महिलाओं को देना पड़ता था 'स्तन कर'

short by रौनक राज / on Saturday, 20 July, 2024
त्रावणकोर (केरल) में 19वीं शताब्दी में दलित महिलाओं को छाती ढकने के लिए 'स्तन कर' देना पड़ता था। स्तन के आकार के अनुसार महिलाओं से यह कर वसूला जाता था। नंगेली नामक महिला ने इस कर का विरोध किया और जब कर मांगने पहुंचे अधिकारी ने नंगेली की बात नहीं मानी तो उन्होंने अपने स्तन काटकर उसके सामने रख दिए।