मेटा को माफी मांगनी होगी: ज़करबर्ग के बयान 'भारत में BJP-NDA हारी थी' पर निशिकांत दुबे
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने मार्क ज़करबर्ग के बयान '2024 में भारत में बीजेपी-एनडीए की हार हुई थी' को अलार्मिंग बताया है। उन्होंने कहा कि यह देश के लोकतंत्र में हस्तक्षेप करने और गलत जानकारी देने का प्रयास है। दुबे ने कहा, "हमने तय किया है कि हम मेटा के लोगों को बुलाएंगे..उन्हें माफी मांगनी होगी, नहीं तो कार्रवाई होगी।"


