TNPL में मांकड का शिकार होने से बाल-बाल बचे IPL में पहली बार मांकड करने वाले अश्विन
तमिलनाडु़ प्रीमियर लीग (टीएनपीएल) 2024 में रविवार को स्पिनर आर अश्विन मांकड होने से बाल-बाल बचे। नेल्लाई रॉयल किंग्स के गेंदबाज़ एस मोहन प्रसाद ने गेंद डालने से पहले रुककर नॉन-स्ट्राइकर एंड पर डिंडीगुल ड्रैगन्स के अश्विन को मांकड की चेतावनी दी। दरअसल, अश्विन ने 2019 में जोस बटलर के रूप में आईपीएल के इतिहास में पहला मांकड किया था।
read more at CricTracker हिंदी


