Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

2025 में आएंगे ₹1.5 लाख करोड़ के IPO; 34 कंपनियों को मिली मंज़ूरी, 55 इंतज़ार में

short by विप्रांशु पंत / on Tuesday, 10 December, 2024
मनीकंट्रोल के अनुसार, साल 2025 में लगभग ₹1.5 लाख करोड़ तक के आईपीओ आने वाले हैं। बकौल रिपोर्ट, 34 कंपनियों को आईपीओ लॉन्च करने के लिए सेबी से पहले ही मंज़ूरी मिल चुकी है जिनका टारगेट कुल ₹41,462 करोड़ जुटाने का है। वहीं, 55 कंपनियां लगभग ₹98,672 करोड़ जुटाने के लिए सेबी की मंज़ूरी का इंतज़ार कर रही हैं।