PM मोदी ने गायिका शारदा सिन्हा के बेटे को फोन कर ली उनके स्वास्थ्य की जानकारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित लोक गायिका शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमान सिन्हा को फोन कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। इसके अलावा पीएम मोदी ने शारदा के इलाज के लिए हर तरह की सहायता का आश्वासन दिया। गौरतलब है कि शारदा सिन्हा को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।
read more at Times Now नवभारत


