बीजेपी ने जेपी नड्डा को बनाया राज्यसभा में सदन का नेता
बीजेपी ने जेपी नड्डा को राज्यसभा में सदन का नेता बनाया है। इससे पहले केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के पास यह पद था लेकिन उन्होंने उत्तर मुंबई लोकसभा सीट से सांसद चुने जाने के बाद राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा को केंद्र की नई सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया है।
read more at इंडिया टीवी


