भगवान शिव का किरदार निभाने के लिए अक्षय ने 2 बार किया था मना: ऐक्टर विष्णु मांचू
साउथ ऐक्टर और फिल्म निर्माता विष्णु मांचू ने बताया है कि अभिनेता अक्षय कुमार ने फिल्म 'कन्नपा' में भगवान शिव का किरदार निभाने के लिए 2 बार मना किया था। बकौल मांचू, अक्षय को मनाने के लिए उन्हें दूसरे डायरेक्टर्स की मदद लेनी पड़ी। उन्होंने अक्षय से कहा कि इस पीढ़ी के लिए शिव का चेहरा सिर्फ वही (अक्षय) हैं।
read more at हिन्दुस्तान


