पूर्व PM मनमोहन सिंह के परिवार ने राजघाट के पास उनके स्मारक स्थल को दी स्वीकृति
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के परिवार ने दिल्ली के राजघाट के पास स्थित राष्ट्रीय स्मृति स्थल पर उनके स्मारक के लिए स्वीकृति दे दी है। यह स्मारक 900 वर्ग मीटर के भूखंड पर बनाया जाएगा और इसका निर्माण कार्य केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) द्वारा किया जाएगा। गौरतलब है, मनमोहन सिंह का निधन 26 दिसंबर 2024 को हुआ था।
read more at हिन्दु्स्तान


