अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले दिया फिटनेस अपडेट, बताया- घट गया वज़न
भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले तेज़ गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह के व्लॉग में बताया है कि उनका कुछ किलोग्राम वज़न कम हो गया है। वीडियो में अभिषेक ने बताया कि वह ठीक हैं और फिलहाल दाल-चावल खा रहे हैं। गौरतलब है, अभिषेक पेट में संक्रमण के चलते नामीबिया के खिलाफ मैच नहीं खेल पाए थे।
read more at Hindustan Times


