Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

इंटरव्यू लेने के दौरान मेरी गोद में बैठ गए पूर्व विधायक: प.बंगाल की महिला पत्रकार

short by उमंग शुक्ला / on Monday, 28 October, 2024
नॉर्थ 24 परगना (प.बंगाल) में एक महिला पत्रकार ने सीपीएम के पूर्व विधायक तन्मय भट्टाचार्य पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। महिला पत्रकार के अनुसार, वह इंटरव्यू लेने के लिए पूर्व विधायक के घर गई थीं और इस दौरान वह उनकी गोद में बैठ गए। वहीं, पार्टी ने भट्टाचार्य को सस्पेंड कर दिया है।