यात्री के अस्वस्थ होने पर लंदन जा रहे एअर इंडिया के विमान को डेनमार्क में उतारा गया
दिल्ली से लंदन जा रहे एअर इंडिया के एक विमान को रविवार को एक यात्री के अस्वस्थ होने पर कोपेनहेगन (डेनमार्क) में उतारा गया। यात्री को डेनमार्क के ही एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया और बाद में विमान लंदन के लिए रवाना हुआ। एक अधिकारी ने कहा, "यात्रियों को हुई असुविधा को कम करने का प्रयास किया गया।"
read more at भाषा


