गुटखा के लिए ₹10 न देने पर ओडिशा में शख्स ने की पिता की हत्या, कटा सिर लेकर थाने पहुंचा
मयूरभंज (ओडिशा) में मंगलवार को एक 40-वर्षीय शख्स ने गुटखा खरीदने के लिए ₹10 देने से मना करने पर अपने 70-वर्षीय पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने धारदार हथियार से अपने पिता का सिर काट दिया और कटा हुआ सिर लेकर चंदुआ थाने पहुंच गया और आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस जांच में जुट गई है।
read more at भाषा


