पिता को बचाने के लिए मगरमच्छ से भिड़ गया यूपी का 10 वर्षीय लड़का, 20 मिनट संघर्ष कर बचाई जान
आगरा (यूपी) में शुक्रवार को पिता की जान बचाने के लिए एक 10-वर्षीय लड़का मगरमच्छ से भिड़ गया। बकरियां-पशु चराते समय नदी किनारे लेटे शख्स के पैरों को जबड़े में जकड़कर मगरमच्छ उसे पानी में ले गया था। बकौल रिपोर्ट्स, लड़के ने करीब 20 मिनट तक मगरमच्छ पर डंडे से वार किए जिसके बाद मगरमच्छ ने शख्स को छोड़ दिया।
read more at हिन्दुस्तान


