Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आरजी कर अस्पताल के 50 सीनियर डॉक्टरों ने प्रदर्शनकारी डॉक्टरों के समर्थन में दिया इस्तीफा

short by Monika sharma / on Tuesday, 8 October, 2024
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के 50 सीनियर फेकल्टी मेंबर्स ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। यह कदम उन जूनियर डॉक्टरों के समर्थन में उठाया गया है जो एक महिला डॉक्टर के रेप-हत्या के मामले में अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं। इस्तीफों पर हस्ताक्षर करते डॉक्टरों का वीडियो सामने आया है।