Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दुनिया में पहली बार आंख समेत चेहरे का प्रत्यारोपण करवाने वाला मरीज़ 1 साल बाद भी स्वस्थ

short by मनीष झा / on Sunday, 22 September, 2024
करीब डेढ़ साल पहले न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी (अमेरिका) के लांगोन अस्पताल में दुनिया में पहली बार आंख समेत चेहरे का प्रत्यारोपण करवाने वाले मरीज़ एरोन जेम्स स्वस्थ हैं। दरअसल, जेम्स बिजली का झटका लगने से घायल हो गए थे और उनका चेहरा जल गया था। हालांकि, जेम्स की प्रत्यारोपित की गई आंख की रोशनी नहीं लौट पाई है।