'इमरजेंसी' की रिलीज़ टली, कंगना ने कहा- अब भी सर्टिफिकेट मिलने का इंतज़ार कर रहे
कंगना रनौत की आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' की रिलीज़ फिर से टल गई है। कंगना ने X पर लिखा है, "हम अब भी सेंसर बोर्ड से 'इमरजेंसी' को सर्टिफिकेट मिलने का इंतज़ार कर रहे हैं। जल्द ही इसके रिलीज़ की नई तारीख की घोषणा की जाएगी। आपके धैर्य के लिए धन्यवाद।" फिल्म 6 सितंबर को रिलीज़ होने वाली थी।
read more at Hindustan Times


