राष्ट्रपति ने 27 लोगों को प्रतिष्ठित प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार से किया सम्मानित
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में त्रिनिदाद और टोबैगो की राष्ट्रपति क्रिस्टीन कार्ला कंगालू समेत 27 लोगों को प्रतिष्ठित प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया है। उन्होंने पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी और विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक कार्य करने पर उनकी सराहना की। प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार प्रवासी भारतीयों को मिलने वाला सर्वोच्च सम्मान है।
read more at भाषा


