वैभव अभी उनके पैरों की धूल के बराबर भी नहीं है: सचिन व ब्रैडमैन से तुलना पर पिता
15-वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के भारतीय टीम में चयन के बाद उनके पिता संजीव सूर्यवंशी ने कहा है कि उनके बेटे की तुलना सचिन तेंदुलकर और सर डॉनल्ड ब्रैडमैन से करना सही नहीं है। उन्होंने कहा, "इन खिलाड़ियों ने लंबे समय तक बहुत ऊंचे स्तर का प्रदर्शन किया है...अभी वैभव उनके पैरों की धूल के बराबर भी नहीं हैं।"
read more at Inshorts


