Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अंडर-19 महिला T20 विश्व कप का शेड्यूल हुआ जारी, अलग-अलग ग्रुप में है भारत व पाक

short by तान्या झा / on Sunday, 18 August, 2024
आईसीसी ने अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप 2025 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। मलेशिया में होने वाला यह टूर्नामेंट 18 जनवरी से शुरू होगा और 2 फरवरी को फाइनल खेला जाएगा। मौजूदा विश्व चैंपियन भारत को ग्रुप ए में वेस्ट इंडीज़, श्रीलंका और मलेशिया के साथ रखा गया है जबकि ग्रुप बी में इंग्लैंड, पाकिस्तान, आयरलैंड और यूएसए हैं।