पर्दे लगी बस में 16 वर्षीय लड़की से 47 किमी तक हुआ गैंगरेप, मां से नाराज़ होकर घर से निकली थी
दिल्ली पुलिस ने 16-वर्षीय किशोरी का गैंगरेप करने वाले आरोपी बस चालक व कंडक्टर को गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, आरोपियों ने पीड़िता को लिफ्ट दिया और पर्दे लगी बस को 47 किलोमीटर तक घुमाते हुए उसका गैंगरेप किया। पीड़िता अपनी मां की डांट से नाराज़ होकर नोएडा में रहने वाले अपने चचेरे भाई से मिलने के लिए निकली थी।
read more at हिन्दुस्तान


