ट्रंप के 'गोल्ड कार्ड' जैसे और कौन से देश देते हैं 'गोल्डन वीज़ा'?
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने बीते दिनों $5 मिलियन में 'ग्रीन कार्ड' जैसी सुविधाओं वाले 'गोल्ड कार्ड' का प्रस्ताव रखा था। यह अन्य देशों के 'गोल्डन वीज़ा' जैसा ही है। हेन्ले ऐंड पार्टनर्स के अनुसार, 100+ देश 'गोल्डन वीज़ा' ऑफर करते हैं। इसमें पुर्तगाल, ग्रीस, माल्टा, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और यूके समेत 60% से ज़्यादा यूरोपीय संघ के सदस्य शामिल हैं।


