कौन हैं 6 फुट 4 इंच लंबे उमर नज़ीर जिन्होंने रणजी में रोहित शर्मा को 3 रन पर किया आउट?
जम्मू-कश्मीर के गेंदबाज़ उमर नज़ीर ने गुरुवार को रणजी ट्रॉफी मैच में मुंबई के बल्लेबाज़ रोहित शर्मा को 3-रन पर आउट किया। पुलवामा निवासी 31-वर्षीय नज़ीर ने 2013 में असम के खिलाफ फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने 57 फर्स्ट क्लास मैच में 138 व 36 लिस्ट-ए मैच में 54 विकेट लिए हैं। उनके पिता लकड़ी व्यापारी हैं।
read more at Sportskeeda हिंदी


