Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आरबीआई ने कर्नाटक के शिमशा सहकार बैंक का लाइसेंस किया रद्द

short by श्वेता भारती / on Saturday, 6 July, 2024
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कर्नाटक स्थित शिमशा सहकार बैंक नियमित की बिगड़ती वित्तीय हालत को देखते हुए उसका लाइसेंस रद्द कर दिया है। 5 जुलाई के बाद से बैंक का कामकाज बंद हो गया। आरबीआई के मुताबिक, बैंक के पास पर्याप्त पूंजी और कमाई की संभावनाएं नहीं हैं और इसका कामकाज जारी रखना इसके जमाकर्ताओं के लिए हानिकारक है।