अनिल अंबानी की रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर में प्रमोटर्स करेंगे ₹1100 करोड़ का निवेश
अनिल अंबानी की रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को प्रमोटर्स से ₹1,100 करोड़ और मुंबई की दो निवेश कंपनियों से ₹1,910 करोड़ का निवेश मिलने वाला है। कंपनी के निदेशक मंडल ने गुरुवार को ₹6,000 करोड़ जुटाने की योजना को मंजूरी दी। इसके तहत ₹3,014 करोड़ तरजीही आवंटन के माध्यम से और ₹3,000 करोड़ संस्थागत खरीदारों को शेयर जारी करके जुटाए जाएंगे।
read more at भाषा


