Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

चीन की सबसे तेज़ बुलेट ट्रेन ने बनाया रफ्तार का नया रिकॉर्ड

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Tuesday, 21 October, 2025
चीन ने अपनी सबसे तेज़ बुलेट ट्रेन CR450 पेश की है जिसकी प्री-सर्विस टेस्टिंग चल रही है। ट्रायल्स में ट्रेन ने 453 किलोमीटर/घंटा की रफ्तार से दौड़कर नया रिकॉर्ड बनाया है। इस ट्रेन की अधिकतम कमर्शियल स्पीड 400 किलोमीटर/घंटा है और टेस्ट स्पीड 450 किलोमीटर/घंटा है। चीन में अभी CR400 बुलेट ट्रेन 350 किलोमीटर/घंटा की रफ्तार से चलती है।
read more at Republic World