कल्याण ज्वेलर्स ने दर्ज किया ₹264.08 करोड़ का मुनाफा, रेवेन्यू में भी दिखी 32% की बढ़त
ज्वेलरी रिटेलर कल्याण ज्वेलर्स ने जून तिमाही में ₹264.08 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है जो पिछले साल की पहली तिमाही में दर्ज ₹177.56 करोड़ के प्रॉफिट के मुकाबले 48.73% अधिक है। वहीं, ऑपरेशन्स से आया रेवेन्यू भी 32% बढ़कर ₹7,268.48 करोड़ हो गया है। कंपनी ने इस अवधि में पश्चिम एशिया से ₹1,026 करोड़ का रेवेन्यू कमाया।
read more at Moneycontrol


