Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

J&K में पाकिस्तानी शख्स के वोट करने के दावे पर मचा हड़कंप, FIR दर्ज करने का आदेश

short by विजेन्द्र मिश्रा / on Friday, 2 May, 2025
पाकिस्तान भेजे गए ओसामा नामक शख्स के वोट डालने के दावे पर बारामूला (जम्मू-कश्मीर) के ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने मामले में जांच और एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। शख्स ने दावा किया था कि उसने भारत में चुनाव में वोट डाला था और उसके पास आधार कार्ड, वोटर कार्ड और राशन कार्ड भी है।