Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

लंबे समय तक क्यों नहीं इस्तेमाल करना चाहिए एक ही मटका?

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Tuesday, 22 April, 2025
गर्मियों में कई लोग पानी ठंडा रखने के लिए मटके का इस्तेमाल करते हैं लेकिन एक ही मटका कई महीनों/वर्षों तक इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। दरअसल, मिट्टी छिद्रयुक्त होती है जिससे मटके में नमी बनी रहती है और समय के साथ इसमें बैक्टीरिया/फंगस/शैवाल पनपने लगते हैं जिसे साफ करना मुश्किल होता है और ये पानी को दूषित कर सकते हैं।