Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मुकेश अंबानी के परिवार ने 2023-24 में सिर्फ लाभांश से कमाए ₹3,300 करोड़ से अधिक

short by रौनक राज / on Saturday, 17 August, 2024
फोर्ब्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी के परिवार ने वित्त वर्ष 2023-24 में रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड (आरआईएल) के सिर्फ लाभांश से ₹3,322.7 करोड़ कमाए। इस साल 30 जून तक आरआईएल में प्रमोटर व प्रमोटर ग्रुप की 50.33% हिस्सेदारी थी। गौरतलब है कि मुकेश अंबानी वित्त वर्ष 2020-21 से आरआईएल से कोई वेतन नहीं ले रहे हैं।