Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में मिड-डे मील में मिली छिपकली, खाना खाने के बाद 62 बच्चे हुए बीमार

short by श्वेता भारती / on Thursday, 11 September, 2025
मुज़फ्फरपुर (बिहार) के स्कूल में बुधवार को मिड-डे मील का खाना खाने के बाद 62 बच्चे बीमार हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्चों ने पेट दर्द, उल्टी व चक्कर आने की शिकायत की थी और सभी खतरे से बाहर हैं। स्कूल के प्रधानाध्यापक के मुताबिक, सब्ज़ी में छिपकली गिरी थी। डीईओ ने जांच के आदेश दिए हैं।