यूपी में बीजेपी विधायक छोटे लाल वर्मा का हुआ निधन
आगरा (उत्तर प्रदेश) में फतेहाबाद विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक छोटे लाल वर्मा का गुरुवार को निधन हो गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, 73 वर्षीय विधायक को दो दिनों से बुखार था और तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश के कई मंत्रियों ने उनके निधन पर शोक जताया है।
read more at ABP न्यूज़


