Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

तमिलनाडु में बनेगा देश का पहला फुल-स्टैक सॉवरेन AI पार्क, निवेश किए जाएंगे ₹10,000 करोड़

short by Himanshu / on Tuesday, 13 January 2026
तमिलनाडु सरकार ने मंगलवार को चेन्नई में भारत का पहला फुल-स्टैक सॉवरेन एआई पार्क स्थापित करने के लिए सर्वम एआई संग समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस परियोजना के तहत प्रारंभिक निवेश के रूप में ₹10,000 करोड़ खर्च किए जाएंगे। इससे इंफ्रास्ट्रक्चर इंजीनियरिंग और गवर्नेंस टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में लगभग 1,000 रोज़गार सृजित होने की उम्मीद है।