Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी की कई जगहों पर घने कोहरे से विज़िबिलिटी हुई ज़ीरो, 56 ज़िलों को लेकर अलर्ट जारी

short by खुशी / on Thursday, 25 December 2025
यूपी में कई जगहों में गुरुवार सुबह घने कोहरे के कारण ज़ीरो विज़िबिलिटी जैसी स्थिति देखी गई। मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के 56 ज़िलों में घने कोहरे और कोल्ड-डे का येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, प्रदेश के बहराइच, बिजनौर-नजीबाबाद, फुरसतगंज, गोरखपुर, झांसी, लखनऊ-एयरपोर्ट, मेरठ और वाराणसी में न्यूनतम तापमान 10°C से कम पहुंच सकता है।