Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अर्पित करने गए थे पूजा सामग्री, पानी में बहा दिए ₹2 लाख नकद; सर्च ऑपरेशन का वीडियो वायरल

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Sunday, 8 March, 2026
सूरत (गुजरात) में नहर से बरामद हुईं ₹500 के नोटों की ₹2 लाख की गड्डियों का वीडियो ऑनलाइन वायरल है। दरअसल, एक परिवार ने पूजा सामग्री को घर में तिजोरी के पास रख दिया था और फिर भूलवश पूजा सामग्री के साथ ₹2 लाख भी नहर में अर्पित कर दिए थे। दमकल विभाग की टीम ने नोट ढूंढ निकाले।