रोहित शर्मा ने खरीदी एक और लैम्बॉर्गिनी ऊरस, ₹4.50 करोड़ से अधिक है कीमत
पूर्व टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा ने दूसरी बार लैम्बॉर्गिनी ऊरस एसई कार खरीदी है। कार की कीमत ₹4.57 करोड़ (एक्स-शोरूम) है और यह गाड़ी 0-100km/h की रफ्तार 3.4 सेकेंड में पकड़ सकती है। गौरतलब है कि, रोहित के पास इससे पहले जो लैम्बॉर्गिनी थी वह उन्होंने पिछले साल मई में ड्रीम 11 फैंटेसी प्रतियोगिता के विजेता को दे दी थी।
read more at Moneycontrol हिंदी


