Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान नूरखान एयरबेस पर हुआ था हमला, सैनिक हुए थे घायल: पाक विदेश मंत्री

short by शुभम श्रीवास्तव / on Sunday, 28 December, 2025
पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने शनिवार को प्रेस ब्रीफिंग में स्वीकार किया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने रावलपिंडी के नूरखान एयरबेस को निशाना बनाया था। उन्होंने कहा, "भारत के 80 ड्रोन में से 79 को रोक लिया गया था जबकि एक ड्रोन ने एयरबेस को नुकसान पहुंचाया और इस कार्रवाई में सैन्य कर्मी भी घायल हुए।"