'₹1 में कपड़ों की सेल', सोशल मीडिया पर फैली अफवाह, मुंबई के मॉल में 'मच गई भगदड़'
सोशल मीडिया पर मुंबई के एक कपड़ों के शोरूम में महज ₹1 में सामान मिलने की अफवाह के बाद मशहूर इंफिनिटी मॉल में शनिवार को भगदड़ जैसी स्थिति हो गई। मॉल के भीतर बिगड़ते सुरक्षा हालातों को देखते हुए स्थानीय पुलिस को तुरंत मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभालना पड़ा। पुलिस मुस्तैदी के चलते एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
read more at TV9 भारतवर्ष


