Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मेक्सिको की महिला राष्ट्रपति से हुई छेड़छाड़, शख्स ने चूमने व गलत तरीके से छूने की कोशिश की

short by खुशी / on Thursday, 6 November, 2025
मेक्सिको की पहली महिला राष्ट्रपति क्लॉडिया शेनबाम से मेक्सिको सिटी में नशेड़ी शख्स द्वारा छेड़छाड़ किए जाने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में सड़क पर लोगों से मिल रही शेनबाम को शख्स चूमने और गलत तरीके से छूने की कोशिश करता दिखा हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने उसे तुरंत रोक लिया। शेनबाम ने पुलिस के पास इसकी शिकायत दर्ज कराई है।