कंचनजंघा एक्सप्रेस से टकराया हाथी, लड़खड़ाकर आगे बढ़ने की कोशिश के दौरान पटरी पर गिरा
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया है कि मोरीगांव (असम) में कंचनजंघा एक्सप्रेस ट्रेन से टकराने के बाद एक हाथी की मौत हो गई। घटना के बाद का वीडियो सामने आया है जिसमें हाथी लड़खड़ाकर आगे बढ़ने की कोशिश करता है लेकिन पिछले पैरों के बल पर खड़ा नहीं हो पाता है। इसके बाद हाथी पटरी पर गिर जाता है।
read more at इंडिया टीवी


